Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT अब ये हैं मुहब्‍बतें को कहेंगे अलविदा अभिनेता अली गोनी

अब ये हैं मुहब्‍बतें को कहेंगे अलविदा अभिनेता अली गोनी

0
429

मुम्‍बई। यदि आप ये हैं मुहब्‍बतें के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बुरी ख़बर है। दरअसल, ये हैं मुहब्‍बतें का एक कलाकार इस धारावाहिक को अलविदा कह रहा है।

aly-goni

जी हां। ये हैं मुहब्‍बतें में करण पटेल के छोटे भाई की भूमिका निभाने वाले अली गोनी अब धारावाहिक को अलविदा कह रहे हैं।

टाइम ऑफ इंडिया  की रिपोर्ट के अनुसार अली गोनी जल्‍द बहु हमारी रजनीकांत में नजर आएंगे। नए शो में भी अली गोनी का किरदार थोड़ा सा नकारात्‍मक होगा। अली रिद्धिमा (रजनी) को पाने के लिए प्रयास करते हुए नजर आएंगे।

aly-goni-001

गौरतलब है कि इससे पहले बहु हमारी रजनीकांत में मुख्‍य भूमिका निभाने वाले करण वी ग्रोवर की जगह राकेश बपट ने ले ली है। इस धारावाहिक में रिद्धिमा पंडित मुख्‍य किरदार (रजनी) में हैं।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।