Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT अम्मा को अलविदा कर भावुक हुए अमन वर्मा

अम्मा को अलविदा कर भावुक हुए अमन वर्मा

0
203

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ में शेखरन शेट्टी नामक डॉन की भूमिका निभा रहे अभिनेता अमन वर्मा शो की शूटिंग के आखिरी दिन भावुक हो गए। अमन की भूमिका जल्द ही खत्म होने वाली है।

अमन ने कहा, “मैं ‘अम्मा’ जैसे शो का हिस्सा बनकर गौरवानिवत हूं। यह ऐसा विषय है, जो अबतक टेलीविजन पर नहीं दिखाया गया था। शेखरन शेट्टी का किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इस समय बहुत ही संतोषजनक अनुभव हो रहा है।”

Aman Verma

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहता है दिल’ और ‘खुलजा सिम सिम’ जैसे धारावाहिकों का हिस्सा रहे अमन ने कहा कि ‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ को चुनना उनके करियर का सबसे अच्छा निर्णय था।

उन्होंने कहा, “शो का आखिरी दिन मेरे लिए भावनात्मक था। हमने शूटिंग के बाद, केक काटकर जश्न मनाया। सभी को याद किया।”

‘एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ का प्रसारण जीटीवी पर होता है। इसमें उर्वशी शर्मा और शावर अली प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस