Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT अंकिता भार्गव ने रंगभेदी कॉमेंट करने वालों को खूब फटकारा

अंकिता भार्गव ने रंगभेदी कॉमेंट करने वालों को खूब फटकारा

0
358

मुम्‍बई। सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज को कई तरह की चुनौतियों को सामना करना पड़ता है, उनमें से एक है ट्रोल करने वालों का सामना करना।

हाल ही में ये है मुहब्‍बतें अभिनेता करण पटेल की पत्‍नी अंकिता भार्गव को भी ट्रॉल करने वालों के साथ मुठभेड़ करनी पड़ गई।

जी हां, हाल ही में अंकिता भार्गव पर कुछ लोगों ने सांवले रंग को लेकर निशाना साधने की कोशिश की। ट्रोल करने वालों ने लिखा कि अभिनेता करण पटेल का रंग अंकिता भार्गव के सांवले रंग से अधिक साफ है।

इस बात पर मुंह तोड़ जवाब देते हुए अंकिता भार्गव ने लिखा, ‘मेरे रंग संबंधित लोगों के इस नजरिये से मैं उलझन में नहीं हूं। एक ही समय पर मैं इंडस्‍ट्री के कई दोस्‍तों और सहयोगियों से गोरी हूं और सांवली हूं। करण मुझे से रंग में अधिक गोरे हैं तो इससे क्‍या फर्क पड़ता है? अब हमारे पर ब्रिटिश अधिक शासन नहीं कर सकते। हम सब भूरे हैं और यही तो हमारा रंग है। मेरे रंग का सांवला होना मुझे गलत इंसान नहीं बनाता है। मैं अब भी एक अच्‍छी पत्‍नी, बेटी, बहन और मेरी सोच के अनुसार एक अच्‍छी दोस्‍त हूं। और मैं हर दिन रोज बेहतर सीख रही हूं।’

वहीं, अभिनेता करण पटेल ने लिखा, ‘एक महिला की सुंदरता उसके चेहरे से नहीं बल्‍कि एक सच्‍चा सौंदर्य एक महिला में उसकी आत्‍मा से प्रतिबिंबित होता है।’

उल्‍लेखनीय है कि करण पटेल और अंकिता भार्गव ने 3 मई 2015 को अपने वैवाहिक जीवन की शुरूआत की थी।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।