Saturday, March 28, 2026
Home Latest News ब्रेकअप को लेकर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, और कबूला कि…

ब्रेकअप को लेकर अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, और कबूला कि…

0
543

मुम्बई। पवित्र रिश्ता अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत से अलग होने के बारे में लंबे समय बाद मीडिया से बातचीत की।

डीएनए को दिए विशेष इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने कबूल किया कि ब्रेकअप के कारण उनके पेशेवर जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ा क्योंकि वह पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन न बन सकीं।

हालांकि, अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि जब वह काम कर रही थीं, तब भी खुश थी और जब काम नहीं कर रही थीं, तब भी खुश थीं। फिलहाल, उनका लक्ष्य अपने कैरियर को पटरी पर लाना है और उनको पुरस्कारों से प्यार है।

जीवन साथी या प्रेमी के सवाल पर अंकिता लोखंडे कहती हैं कि उनको किसी विशेष का इंतजार है। लेकिन, इसके लिए वह जल्दी में बिलकुल नहीं हैं क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपने पेशेवर जीवन पर है।