Monday, April 13, 2026
Home TV/OTT ‘बहू हमारी रजनी कांत’ में दिखेंगे बाल अभिनेता आर्यन

‘बहू हमारी रजनी कांत’ में दिखेंगे बाल अभिनेता आर्यन

0
953

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘बागी’ में नजर आ चुके बाल-कलाकार आर्यन प्रजापति टेलीविजन धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनी कांत’ का हिस्सा बनने को उत्साहित हैं।

aryan-prajapati

‘बहू हमारी रजनी कांत’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर फरवरी से शुरू हुआ है। हालांकि, नवंबर के मध्य से इसमें पांच साल की छलांग दिखाई जाएगी। इसमें महिला रोबोट रजनी पांच साल के बेटे राम के साथ नजर आएंगी।

आर्यन के मुताबिक, “मैं रोबोट का किरदार निभाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने शो के सभी एपिसोड देखकर अपने हिस्से का काम कर लिया है और मुझे यह शो बहुत पसंद है। मैं सेट पर काम करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।”

गौरतलब है कि बाल अभिनेता आर्यन प्रजापति को इश्‍कबाज धारावाहिक में काफी पसंद किया जा रहा है। इस धारावाहिक में सुरभि चंदना के भाई की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

-आईएएनएस