Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT उड़ान को लेकर उत्साहित आर्यन वैद

उड़ान को लेकर उत्साहित आर्यन वैद

0
871

मुंबई| टेलीविजन कार्यक्रम ‘उड़ान’ के जरिए छोटे पर्दे पर लौट रहे अभिनेता आर्यन वैद अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उनके निभाए इस किरदार और ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के किरदार में काफी समानता है।

वैद कलर्स चैनल के धारावाहिक में कोच कबीर के रूप में नजर आएंगे।

आर्यन ने एक बयान में कहा, “कबीर का किरदार बेहद सशक्त और पेचीदा है। इस किरदार और ‘चक दे इंडिया’ में शाहरुख खान के किरदार में काफी समानता है। इसमें वह नायिका चकोर के कोच के रूप में नजर आएंगे।”

aryan vaid

आर्यन ने कहा, “मैं काफी लंबे अंतराल के बाद एक धारावाहिक में काम कर रहा हूं और पर्दे पर ऐसा सशक्त किरदार निभाने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।”

मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद आर्यन ‘वीर’ और ‘डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई’ जैसी कई फिल्मों में भी नजर आए थे। वह रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ और एकता कपूर की पौराणिक श्रृंखला ‘कहानी हमारे महाभारत की’ में भी शामिल हुए थे। आईएएनएस