Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT कपिल के शो में दिखाई देंगे श्रद्धा, टाइगर

कपिल के शो में दिखाई देंगे श्रद्धा, टाइगर

0
259

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘बागी’ का प्रचार करने के लिए मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिखाई देंगे।

श्रद्धा ने ट्विटर पर अपनी उस ड्रेस की तस्वीर साझा की जो वह शो में पहने नजर आएंगी।

तस्वीर के साथ श्रद्धा ने शीर्षक लिखा, “‘द कपिल शर्मा शो’ पर स्टाइलिस्ट तान्या घावरी और मेक-अप/हेयर श्रद्धा नाइक और अमित ठाकुर!”

shraddha Kapoor kapil sharma

दोनों ने सोमवार को इस कड़ी की शूटिंग की। शो के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने ट्विटर के जरिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में आने के लिए ‘बागी’ के सितारों का धन्यवाद दिया।

सुनील ने ट्विटर पर लिखा, “‘बागी’ परिवार को धन्यवाद। इतनी खुश और सकारात्मक ऊर्जा। बहुत मजे किए।”

‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 23 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसके पहले एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दिखाई देंगे। 24 अप्रैल को प्रसारित होने वाले दूसरे एपिसोड में श्रद्धा और टाइगर उपस्थित होंगे। आईएएनएस