Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT बिग बॉस 10 एंट्री से पहले ही चर्चा में आया यह प्रतियोगी,...

बिग बॉस 10 एंट्री से पहले ही चर्चा में आया यह प्रतियोगी, जानिए क्‍यों?

0
185

मुम्‍बई। अभिनेता सलमान खान द्वारा होस्‍ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 10 के चर्चे अभी से शुरू हो गए हैं। इस शो में राधे माँ, कबीर बेदी, शाईनी आहूजा, सना सईद, सुनील ग्रोवर जैसे नामों के साथ राज महाजन का नाम बिग बॉस के संभावित प्रतियोगी के तौर पर सामने आया है।

भले ही कल तक बहुत कम लोगों को जानकारी हो कि राज महाजन कौन है। मगर, अब राज महाजन के चाहने और पहचाने के वालों की संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका मुख्‍य कारण राज महाजन ने अपने फेसबुक खाते से आरक्षण के खिलाफ आवाज बुलंद की है, जो यूथ के साथ साथ हर वर्ग को प्रभावित कर रही है और उनका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Raj Mahajan

इस वीडियो में राज महाजन आरक्षण के मुद्दें पर खुलकर और जमकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं और जाति के आधार पर आरक्षण को बार-बार गलत ठहरा रहे हैं। आरक्षण का विरोध कर रहे म्‍यूजिक डायरेक्‍ट राज महाजन का नया वीडियो उनको मुसीबतों में डालता है या असल जीवन का हीरो बनाता है, यह बात तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा। फिलहाल, तो राज महाजन के चाहने वाले उनको बिग बॉस के मंच पर देखने के लिए उत्‍सुक हैं।

वीडियो के लिए यहां क्‍लिक करें