Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह बनी राइटर हर्ष लिम्बाचिया की दुल्हनिया

स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह बनी राइटर हर्ष लिम्बाचिया की दुल्हनिया

0
240

मुम्बई। हास्य जगत की महारानी भारती सिंह ने रविवार को गोवा में हिंदू ​रीति रिवाज के साथ अपने प्रेमी हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी की। इस शादी समारोह में भारती व हर्ष के नजदीकी दोस्त और परिवार सदस्य शामिल हुए।

गुलाबी लहंगे वाली दुल्हन भारती सिंह और नीली शेरवानी वाले दुल्हे राजा हर्ष लिम्बाचिया की शादी में आशा नेगी, रित्विक धनजानी, अनीता हसनंदानी, राखी सावंत, कृष्ण अभिषेक, कश्मीरा शाह, पूजा बैनर्जी, मोनालिसा आदि टेलीविजन सेलेब्स शामिल हुए।

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर तत्काल अपनी शादी के वीडियो अपलोड करवाए, ताकि उनके प्रशंसक भी शादी को देख सकें। हर्ष और भारती ने भारतीय रीति रिवाज के अनुसार फेरे लिए।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया दोनों एक दूसरे को कई सालों से जानते हैं। भारती सिंह अपनी शादी को लेकर काफी खुश और रोमांचित हैं। इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अपडेट्स से लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी शादी को बेहतर तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए अपनी काम के प्रति वचनबद्धताओं को पहले ही पूरा कर दिया था।

Hum hai rahi pyaar ke ????????????????❤️ Happily Married #bhartikibaraat #bhartiwedshhaarsh

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen) on