Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT Confirmed! मंगल सूत्र से कमबैक नहीं करेंगी अंकिता लोखंडे

Confirmed! मंगल सूत्र से कमबैक नहीं करेंगी अंकिता लोखंडे

0
372

मुम्‍बई। जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट कहा था कि ”एकता कपूर के साथ मंगल सूत्र वापसी करेंगी पवित्र रिश्‍ता फेम अंकिता लोखंडे!”। लेकिन, नया अपडेट है कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है क्‍योंकि अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने इसको कोरी अफवाह करार दिया है।

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने वेबसाइट पिंकविला के साथ विशेष बातचीत में कहा, ‘अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। मैं नहीं जानती कि यह कहां से आई हैं। हालांकि, मैं इतना जरूर कहूंगी कि मैं जल्‍द वापसी करने जा रही हूं।’

गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे के कमबैक को लेकर चर्चाओं को बाजार लंबे समय से गर्म है। लेकिन, कोई भी बात मुकम्‍मल नहीं हो पा रही है। बीच में चर्चा थी कि अंकिता लोखंडे संजय लीला भंसाली की फिल्‍म पद्मावती से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

वैसे, अंकिता लोखंडे ने इशारे इशारे में बड़े धमाके का संकेत दे दिया है। जहां इतना इंतजार किया है, थोड़ा सा और सही।