Friday, April 10, 2026
Home Latest News इस तारीख़ से शुरू हो रहा है दर्शन रावल का Dil Beats...

इस तारीख़ से शुरू हो रहा है दर्शन रावल का Dil Beats सीजन 3

0
975

गायक दर्शन रावल फिर से दिल बीट्स के नये सीजन में मेजबानी करते हुए नजर आएंगे। दिल बीट्स के तीसरे सीजन में दर्शन रावल लव दोस्‍त के रूप में वापसी कर रहे हैं।

यह शो कुछ असल जीवन की प्रेम कहानियों को सामने लेकर आएगा, और प्रेम सबक और व्यक्तिगत किस्सों के साथ पूरे भारत से दिलचस्प प्रेम कहानियों को दर्शकों के सामने रखेगा।

इंडियाज रॉ स्‍टार प्रतियोगी रह चुके दर्शन रावल वेलेंटाइन डे पर अपना एक रोमांटिक गाना भी रिलीज करने जा रहे हैं, जो दिल बीट्स सीजन 3 का टाइटल ट्रैक है।

MTV बीट्स पर 26 फरवरी से प्रसारित होने जा रहे दिल बीट्स के मेजबान और गायक दर्शन रावल ने जारी बयान में कहा, ‘यह प्‍यार का महीना है। रूह में उतर जाने वाले और रोमांटिक संगीत के अलावा इस महीने की सुंदरता का जश्न मनाने का बेहतर तरीका क्या हो सकता है। मैं दिल बीट्स के तीसरे संस्‍करण को लेकर काफी रोमांचित हूं।’

गौर तलब है कि हाल ही में दर्शन रावल का एक गीत मेहरमा सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्‍म लव आजकल में रिलीज हुआ है।