Wednesday, September 23, 2026
Home Latest News क्या ये हैं मोहब्बतें को अलविदा कहने जा रही हैं ईशा मां...

क्या ये हैं मोहब्बतें को अलविदा कहने जा रही हैं ईशा मां उर्फ दिव्यंका त्रिपाठी?

0
613

मुम्बई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला बेहद लोकप्रिय धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।  इस बदलाव के कारण इशिता मां के किरदार को पसंद करने वाले दर्शकों को झटका लग सकता है।

ख़बर है कि इशिता भल्ला उर्फ दिव्यंका त्रिपाठी की मौत होने जा रही है। सीरियल का सबसे मजबूत और लोकप्रिय किरदार है ईशिता भल्ला।

मिड डे से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे शो पर मरते हुए दिखाया जाएगा। यह एक बड़ा ट्रैक है, इसके लिए कुछ भी होगा।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि ​एकता कपूर धारावाहिक में कुछ नये चेहरे लेकर आने वाली हैं, ताकि धारावाहिक को और लंबा खींचा जा सके।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये हैं मोहब्बतें में इशिता भल्ला की मौत होने वाली है। साथ ही, ​इशिता भल्ला का किरदार निभाने वाली दिव्यंका त्रिपाठी इस धारावाहिक में एक नये किरदार और नये अवतार में वापसी करेंगी।

गौरतलब है कि ये हैं मोहब्बतें का पहला एपिसोड 3 दिसंबर 2013 को शुरू हुआ था और इस रविवार को ये हैं मोहब्बतें को लगभग चार साल हो जाएंगे।