Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT तो इसलिए खुद का मजाक उड़ाती हैं भारती सिंह (लल्‍ली)

तो इसलिए खुद का मजाक उड़ाती हैं भारती सिंह (लल्‍ली)

0
323

मुंबई। जैसे कि हम सब जानते हैं कि लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन भारती सिंह के अधिकतर चुटकले उनके स्‍वयं पर व्‍यंग होते हैं। ऐसा क्‍यों होता है, इस बारे में भारती सिंह ने स्‍वयं ही खुलासा कर दिया है।

भारती सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘जब मैंने कॉमेडी शो की प्रतियोगिता में प्रवेश किया तो मैंने महसूस किया कि लोग मेरी उपस्थिति का मजाक बना रहे हैं, तो इससे पहले कि वे कुछ करते मैंने खुद का मजाक बनाना शुरू कर दिया। हमें खुद पर हंसना सीखना चाहिए और ये याद रखना चाहिए की मजाक-मजाक है और इसे दिल पर नहीं लेना चाहिए।’

bharti-singh

कॉमेडी नाइट्स बचाओ कॉमेडियन ने कहा, “अगर आप खुद का मजाक नहीं बना सकते तो आपको दूसरों का भी मजाक न बनाएं। कई बार लोग मुझे हाथी बोलते हैं। क्या मैं वो बन जाती हूं? मैं इंसान ही हूं। तो इसमें क्या है।”

भारती पर अक्सर उनके अधिक वजन को लेकर मजाक बनाया जा चुका है। फिलहाल, वह एक सौंदर्य उत्पाद के प्रचार के लिए उत्साहित हैं।

हाल ही में एक सौंदर्य उत्‍पाद के लॉन्‍च के मौके पर भारती ने कहा, “मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी ब्यूटी प्रोडक्ट की एंबेसडर बनूंगी।” -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।