Friday, April 3, 2026
Home TV/OTT करण जौहर के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी फराह खान

करण जौहर के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी फराह खान

0
185

मुम्‍बई। बॉलीवुड फिल्‍म निर्माता निर्देशक और कोरियोग्राफ फराह खान निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी। जी हां, फराह खान दस साल बाद एक टेलीविजन शो में वापसी करने जा रही हैं।

तीस मार खान निर्देशक फराह खान ने अपने ट्विटर खाते से जानकारी साझा करते हुए ‘झलक दिखला जा’ के अपने शूटिंग अनुभव के बारे में बताया। फराह खान ने लिखा कि करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीस, मनीष पॉल और गणेश हेगड़े के साथ शूट करके बहुत मजा आया।

Farah khan Karan Johar 001

गर्माजोशी से स्‍वागत करने के लिए कलर्स टीवी और पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए मैं हूं ना निर्देशक फराह खान ने लिखा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपने घर वापस आ गई।’

गौरतलब है कि 51 वर्षीय फराह खान 2006 में झलक दिखला जा के पहले सीजन में आईं थी। उसके बाद अब 2016 में बतौर निर्णयक वापसी कर रही हैं।