Sunday, September 20, 2026
Home Latest News गंदी बात 3 के अंतरंग सीन लीक होने से निराश हुए अभिनेता...

गंदी बात 3 के अंतरंग सीन लीक होने से निराश हुए अभिनेता ललित बिष्‍ट

0
1860

अल्‍ट बालाजी की चर्चित और विवादित वेब सीरीज गंदी बात का तीसरा सीजन गंदी बात 3 जल्‍द स्‍ट्रीम होने जा रहा है। लेकिन, यह सीजन स्‍ट्रीम होने से पहले ही चर्चा का केंद्र बन चुका है क्‍योंकि इस सीजन का अंतरंग सीनों का वीडियो लीक हो चुका है।

भले ही अंतरंग सीनों वाले वीडियो के लीक होने से गंदी बात 3 को लोकप्रियता मिल रही हो, लेकिन अभिनेता ललित बिष्‍ट इस बात से खुश नहीं हैं। दरअसल, लीक हुए वीडियो में अभिनेता ललित बिष्ट और अभिनेत्री शीवा राणा के बीच फिल्‍माए गए अंतरंग दृश्य हैं।

वीडियो लीक के बारे में बात करते हुए, ललित बिष्‍ट कहते हैं, ‘वास्तव में वो पल बहुत निराशाजनक था, जब मुझे पता चला कि वेब सीरीज से शीवा के साथ मेरे अंतरंग सीन वाला वीडियो क्लिप लीक हो गया है। मुझे शुरूआत में बुरा लगा लेकिन अब मैं ठीक हूं क्योंकि यह मेरा वास्तविक जीवन का वीडियो नहीं है, जो लीक हो गया। यह मेरी वेब सीरीज गंदी बात 3 का एक सीन था और मैं इसे आसानी से निभाते हुए गर्व महसूस कर रहा हूं क्योंकि हमारे निर्देशक ने शूटिंग के दौरान हमें इतना सहज बना दिया।‘

एकता कपूर के डिजिटल वेंचर अल्‍ट बालाजी पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज गंदी बात 3 का निर्देशन और निर्माण सचिन मोहित ने किया है। इस वेब सीरीज में जीत गई तो पिया मोरे अभिनेता सनी सचदेवा भी अहम किरदार निभा सकते हैं।

Gandii Baat 3, Lalit Bisht, Sheeva Rana, Gandii Baat 3, ALTBalaji