Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT स्वस्ति नित्या बनीं ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’

स्वस्ति नित्या बनीं ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’

0
290

मुंबई। बिहार की स्वस्ति नित्या (12) ने रविवार रात बच्चों की प्रतिभा तलाशने वाले टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के दूसरे सीजन में ‘एक्टिंग का कीड़ा’ का खिताब जीता। उसने कहा कि वह अपने परिवार के सहयोग से बेहद खुश हैं। जीत के बाद स्वस्ति ने आईएएनएस से कहा कि वह बहुत खुश है और यह शो उसके लिए एक यादगार क्षण है। उनके विजयी होने की घोषणा के समय उनका पूरा परिवार उनके साथ था, इससे वह काफी खुश हैं।


बिहार के भागलपुर की स्वस्ति के बहुआयामी अभिनय ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। वह चार साल की उम्र से अभिनय कर रही है। उसने प्रतियोगिता में वंश माहेश्वरी, पार्थ मेहता, कार्तिकेय मालवीय, तमन्ना दीपक और जयकरण नरूला को पछाड़ा है।

स्वस्ति को 500,000 रुपये के चेक के साथ ट्रॉफी और अन्य उपहार भी मिले हैं। इस कार्यक्रम में हास्य कलाकार कपिल शर्मा और गायक मीका सिंह जैसे कलाकार भी उपस्थित हुए।

इसमें टेलीविजन रवि दुबे और रित्विक धन्जनी जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में नजर आए। कार्यक्रम के फिनाले तक 16 ड्रामेबाज पहुंचे, जिन्होंने दिसंबर से अपनी यात्रा शुरू की थी। (आईएएनएस)