Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT कपिल शर्मा के शो पर ‘काबिल’ टीम मनाएगी सफलता का जश्‍न

कपिल शर्मा के शो पर ‘काबिल’ टीम मनाएगी सफलता का जश्‍न

0
354

मुम्‍बई। बिग बॉस 10 फिनाले में सलमान खान के साथ रंग जमा चुके मायानगरी के ‘यूनानी देवता’ ऋतिक रोशन अपनी काबिल टीम के साथ द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्‍म की सफलता का जश्‍न नजर मनाते नजर आएंगे।

घरेलू बॉक्‍स ऑफिस पर शुरूआती 5 दिनों में 87 करोड़ ग्रोस कलेक्‍शन कर चुकी फिल्‍म काबिल के निर्देशक संजय गुप्‍ता ने ट्विट से जानकारी देते हुए लिखा, ‘कपिल शर्मा के शानदार शो पर सफलता की पार्टी निरंतर जारी है। शाम की हंसी और मौज मस्‍ती की क्‍या बात है।’

दिलचस्‍प बात तो यह है कि कपिल शर्मा के शो पर काबिल की पूरी टीम नजर आएगी, जिसमें ऋतिक रोशन, यामी गौतम, रोनित रॉय, रोहित रॉय, निर्देशक संजय गुप्‍ता इत्‍यादि शामिल हैं।

इस बारे में राकेश रोशन का कहना है कि यह हमारे के लिए गर्व की बात है और हम अपनी सफलता को अपने दर्शकों के साथ बांटना चाहते हैं।

उल्‍लेखनीय है कि 23 जनवरी 20 17 को रिलीज हुई फिल्‍म काबिल ने विश्‍वभर में 102 करोड़ रुपये के कलेक्‍शन के आंकड़े को छू लिया है और मोहनजो दड़ो की असफलता के बाद ऋतिक रोशन को एक मेगा हिट की जरूरत थी, जो काबिल ने पूरी कर दी है।

इस शो का प्रसारण अगले सप्‍ताह होगा और इसकी शूटिंग इस रविवार को की गई थी।