Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT कांची कौल को नौवां महीना !

कांची कौल को नौवां महीना !

0
340

शबीर आहलुवालिया की पत्‍नी एवं टेलीविजन अभिनेत्री कांची कौल दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सलमान ख़ान की बहन अर्पिता शर्मा की गोद भराई की रस्‍म में कांची कौल अपने पति शबीर आहलुवालिया के साथ पहुंची।

अर्पिता शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कांची कौल, जेनेलिया डिसूजा एवं स्‍वयं अर्पिता नजर आ रही हैं एवं तीनों गर्भवती हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांची कौल नए सदस्‍य के रूप में बेटी चाहती हैं। यह इच्‍छा केवल उनकी ही नहीं, बल्‍कि उनके पति शबीर आहलुवालिया की भी है।

जब कांची कौल पहली बार मां बनने जा रही थी तो भाग्‍य कुमकुम के रॉकस्‍टार ने मीडिया बातचीत दौरान कहा था, ‘वे चाहते हैं कि संतान के रूप में उनके घर एक बेटी आए, क्‍योंकि मेरे जैसों को केवल बेटियां सुधार सकती हैं।’

गौरतलब है कि शबीर आहलुवालिया एवं कांची कौल के एक बेटा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांची कौल की दूसरी संतान इस महीने में आ सकती है।