Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT क्‍या दीपिका पादुकोण स्‍वीकार करेंगी कपिल शर्मा के Love Proposal को?

क्‍या दीपिका पादुकोण स्‍वीकार करेंगी कपिल शर्मा के Love Proposal को?

0
245

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता और स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा का दिल दीपिका पादुकोण के लिए धड़कता है। इस बात का खुलासा कपिल शर्मा ने खुद एक चैट शो में कर दिया है।

जी हां, हाल ही में स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण सीजन 5 में नजर आए।

इस मौके पर कपिल शर्मा ने करण जौहर के एक सवाल, जो दीपिका पादुकोण से जुड़ा हुआ था, का जवाब देते हुए कहा, ‘अच्‍छी लगती हैं। जब भी हमारे शो पर आती हैं चाम आता है। मैं उस दिल से काम करता हूं, यदि मैं आम तौर पर दो घंटे काम करता हूं, तो उस दिन साढ़े तीन घंटे काम करता हूं, और पता ही नहीं चलता।’

करण जौहर ने बीच में कहा, कभी आप ने इजहार किया, तो कपिल शर्मा ने कहा, ‘मुझे लगता है उसको समझ लेना चाहिये। मैं हर जगह ही बोल देता हूं। अब तो समझना चाहिये।’

इस वीडियो को twitter.com/StarWorldIndia से लिया गया है।

कपिल शर्मा ने व्‍यक्‍तिगत जीवन में झांकने की बात से किनारा कर लिया क्‍योंकि ऐसा करने से दूसरे भी आपके जीवन में झांकेंगे और बहुत कुछ बाहर आ सकता है।

इसके अलावा भी कपिल शर्मा ने स्‍टार वर्ल्‍ड के चैट शो कॉफी विद करण 5 में करण जौहर के सामने सोफों पर बैठकर जीवन के कुछ अन्‍य रोचक किस्‍से भी सार्वजनिक किए। हालांकि, शो में कपिल शर्मा काफी गंभीर नजर आए।

क्‍या दीपिका पादुकोण स्‍वीकार करेंगी कपिल शर्मा के Love Proposal को? आपको क्‍या लगता है कि रणबीर कपूर से दिल तुड़वा चुकीं दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह का पल्‍लू छोड़कर कपिल शर्मा का हाथ थाम लेना चाहिये?