Tuesday, April 14, 2026
Home Latest News कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर कैमरों में हुए कैद, तस्वीर ने बयान की...

कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर कैमरों में हुए कैद, तस्वीर ने बयान की हालत

0
262

मुम्बई। स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को हाल ही में मुम्बई एयरपोर्ट पर देखा गया। कपिल शर्मा काफी बदले बदले नजर आए।

जी हां, कपिल शर्मा शारीरिक तौर पर पहले से भारी हो चुके हैं और उनकी आंखों के नीचे काले डोरे पड़ चुके हैं। मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि कपिल शर्मा ने खुद को मीडियाई कैमरों से बचाने की बड़ी कोशिश की।

कपिल शर्मा के चेहरे पर तनाव का प्रभाव साफ झलक रहा था और कपिल शर्मा पहले जितने उत्साहित और उल्लास भरे नजर नहीं आए।

बता दें कि कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहे हैं। इस तनाव के कई कारण हैं, एक तो कपिल शर्मा की टीम का बिखरना, दूसरा सहयोगी प्रीति सिमोस के साथ अनबन होना, फिल्म और नये शो का पिट जाना आदि।

लंबे समय बाद कपिल शर्मा मीडिया के सामने आए हैं। उम्मीद करते हैं कि कपिल शर्मा जल्द ही अपने असली रंग में लौटेंगे और अपने प्रशंसकों के चेहरों पर मुस्कान लेकर आएंगे।