Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT छोटे पर्दे और सिल्‍वर स्‍क्रीन के बीच कम हुई दूरी – करण...

छोटे पर्दे और सिल्‍वर स्‍क्रीन के बीच कम हुई दूरी – करण कुंद्रा

0
452

नई दिल्ली। वर्ष 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘कितनी मोहब्बत है’ के साथ कैरियर की शुरूआत कर चुके टेलीविजन अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा कि छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच की दूरी काफी कम हुई है।

वर्ष 2009 के बाद से छोटे पर्दे में आए बदलाव के बारे में पूछे जाने पर करण ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘उस समय छोटे और बड़े पर्दे के बीच काफी अंतर था। तब से अब कलाकारों के साथ व्यवहार में काफी बदलाव आया है।’

karan-kundra-001

करण कुंद्रा ने बताया कि वह कुछ ऐसे टेलीविजन कलाकारों और अभिनेताओं को जानते हैं, जो बॉलीवुड सितारों से बड़े हैं।

टेलीविजन अभिनेता ने कहा, ‘मेरे कुछ टेलीविजन कलाकार और अभिनेता दोस्त हैं, जो बॉलीवुड अभिनेताओं से बड़े हैं, इसलिए मुझे लगता है कि बड़े और छोटे पर्दे के बीच का अंतर कम हुआ है।’

करण (32) वर्तमान में अपनी प्रेमिका अभिनेत्री वीजे अनुषा दांडेकर के साथ ‘एमटीवी लव स्कूल’ के दूसरे सत्र की मेजबानी कर रहे हैं। -आईएएनएस