Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT क्‍या बिग बॉस 10 में नजर आएगी कश्‍मीरी गर्ल एकता कौल?

क्‍या बिग बॉस 10 में नजर आएगी कश्‍मीरी गर्ल एकता कौल?

0
237

मुम्‍बई। आज कल हर तरफ बिग बॉस 10 के चर्चे हैं, जो 16 अक्‍टूबर से कलर्स पर शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस 10 शो के मेजबान सलमान खान हैं।

चैनल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी राज नायक ने हाल में एक वीडियो जारी किया, जिसमें बिग बॉस 10 की एक प्रतिभागी नजर आ रही हैं, जो सेलिब्रिटी हैं।

ekta-kaul
रिलीज किए वीडियो के अनुसार यह सेलिब्रिटी अपने आप को कश्‍मीरी बताती हैं। यदि देखा जाए तो कश्‍मीर से संबंधित टेलीविजन में काफी हस्‍तियां हैं। लेकिन, वीडियो देखकर हमको लगता है कि बिग बॉस 10 के शो में एकता कौल नजर आएंगी, जो पहले झलक दिखला जा 6 में नजर आ चुकी हैं।

ऐसा केवल वीडियो देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, इस बारे में हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्‍ध नहीं है।

हालांकि, एकता कौल फिलहाल मेरे अंगने में रिया की भूमिका में नजर आ रही हैं, जो स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित हो रहा है।