Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT आर्मी डॉ. बनकर आ रही हैं कविता कौशिश

आर्मी डॉ. बनकर आ रही हैं कविता कौशिश

0
323

मुम्‍बई। जी हां, सब टीवी के चर्चित धारावाहिक एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला बोले तो कविता कौशिक एक बार फिर से दबंग किरदार में लौट रही हैं।

चंद्रमुखी चौटाला पुलिस थाने से निकलकर अब आर्मी डॉक्‍टर भानुमति भिन्‍न बन चुकी हैं। मरीजों का इलाज अपने तरीके से करेंगी।

kavita kaushik
हाल में ही धारावाहिक डॉ. भानुमति ऑन ड्यूटी के प्रोमो रिलीज किए गए। सात जून से रात को साढ़े दस बजे मरीजों का इलाज अपने तरीके से करने के लिए डॉ. भानुमति तैयार है।

उनके नए शो के संबंध में जब उनके खास मित्र नवाब शाह से प्रतिक्रिया मांगी गई तो नवाब शाह ने कहा, डॉ. भानुमति आग लगा देंगी। कविता कौशिश एक बेहतरीन कलाकार हैं। वे अपने काम के लिए काफी ईमानदार है।

यदि आप डॉ.भानुमति भिन्‍न से सवाल पूछना चाहते हैं तो आप ट्विटर पर #AskDrBhanumati हैशटैग के साथ पूछ सकते हैं, जिनके जवाब 31 मई को 3 बजे मिलेंगे।