Sunday, March 29, 2026
Home TV/OTT भद्रकाली अवतार में दिखेंगी मदिराक्षी

भद्रकाली अवतार में दिखेंगी मदिराक्षी

0
904

मुंबई। लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक ‘सिया के राम’ में सीता का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मदिराक्षी भद्रकाली के अवतार में दिखाई देंगी। ‘सिया के राम’ में सीता अलग अंदाज में दिखाई देंगी। शो में यह किरदार आशीष शर्मा निभा रहे हैं।

मदिराक्षी ने कहा, “सिया के राम’ में रामायण के विभिन्न अनदेखे पहलुओं को दियाया जा रहा है। जबकि लोग सीता के बारे में स्वयंवर से जानते हैं। ‘सिया के राम’ में उनके जन्म से लेकर वनवास जाने के बारे में दिखाया गया है।”

madirakshi 002

उन्होंने कहा, “दर्शकों को सीता की अनकही कहानी देखने को मिलेगी। इसमें सीता का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। सीता भद्रकाली अवतार रावण को मारने के लिए धारण करेंगी, जो राम को मारना चाहता है।”

मदिराक्षी ने कहा कि सीता के नए अवतार की शूटिंग उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण थी।

उन्होंने कहा, “मैंने अपना स्टेमीना बढ़ाने के लिए जिम में काफी मेहनत की है, क्योंकि इस सीक्वेंस में अधिक उर्जा की जरूरत थी। पूरे शरीर को काले रंग में रंगने के लिए तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा।”

‘सिया के राम’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है। रामायण की यह कहानी सीता के नजरिए से दिखाई जा रही है। -आईएएनएस