Friday, March 27, 2026
Home TV/OTT लंबे अर्से बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगी अदाकारा मानसी जोशी

लंबे अर्से बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगी अदाकारा मानसी जोशी

0
316

मुम्‍बई। 1990 के दशक के लोकप्रिय धारावाहिक कुसुम, साया और घरवाली ऊपरवाली आदि में अहम भूमिकाएं निभा चुकीं टेलीविजन अभिनेत्री मानसी जोशी छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार मानसी जोशी ने अपने प्रेमी रोहित रॉय के साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने के बाद अभिनय की दुनिया से दूरी बना ली थी। दोनों नच बलिये के पहले सीजन में 2005 में नजर आए थे।

मानसी जोशी 12 साल के बाद एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ख़बर है कि स्‍टार प्‍लस के नये धारावाहिक ढाई किलो प्रेम में मानसी जोशी सीरियल में मुख्‍य किरदार निभा रहीं अंजलि आनंद की मां की भूमिका अदा करेंगी।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।