Tuesday, April 7, 2026
Home TV/OTT मिलेंगे नहीं!…. MTV Love School सीजन 2 की विजेता जोड़ी से

मिलेंगे नहीं!…. MTV Love School सीजन 2 की विजेता जोड़ी से

0
616

मुंबई। जी हां, एमटीवी लव स्‍कूल सीजन 2 के विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। इस बार इस शो पर भारत और रूस की युगलबंदी जीत गई।

जानकारी के अनुसार रूसी डीजे पाशा डॉल और वेब डिजाइनर खेमराज भारद्वाज की जोड़ी ने टीवी शो ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2’ के खिताब मुकाबले में जीत दर्ज की। इस कार्यक्रम में 10 जोड़ों को उनके संबंधों को लेकर हो रही परेशानियों को सुलझाने के लिए अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री अनुषा दांडेकर मौजूद थे।

इस कार्यक्रम की शुरूआत में खेमराज और पाशा के संबंध काफी नाजुक मोड़ से गुजर रहे थे। लेकिन, फिर भी दोनों ने अपने संबंधों को समझदारी से संभालते हुए खिताबी चरण तक पहुंचाया।

पाशा ने एक बयान में कहा, ‘एमटीवी लव स्कूल सीजन 2 का खिताब जीतकर बेहद अच्छा लग रहा है। शुरूआत में खेमराज और मेरे बीच बहुत सारी परेशानियां थी, जो अब बिल्कुल खत्म हो गई हैं।’

डीजे ने आगे कहा, ‘लव स्कूल में इतना समय बिताने के बाद लगता है कि खेमराज मेरे लिए बना है।’

उधर, खेमराज ने अपने बयान में कहा, ‘मैं सभी से कह सकता हूं कि मैं अब सही जगह पर हूं। पाशा बेहद शांत स्वभाव की है। जब हम यहां आए थे तब हमारे मन में यहीं था कि हमें अपने संबंधों को सुधारने पर काम करना है।’

-आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे