Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT कहां थी मेघना मलिक और कैसे हुई वापसी ?

कहां थी मेघना मलिक और कैसे हुई वापसी ?

0
502

मुम्‍बई। ‘न आना इस देस लाडो’ की अम्‍मा जी मेघना मलिक ने ‘दहलीज’ धारावाहिक से टेलीविजन की दहलीज पर दस्‍तक दे दी है। मगर, आप नहीं पूछो गए, इतने दिन मेघना मलिक कहां रही क्‍या किया ? चलो छोड़ो हम ही बता देते हैं।

‘न आना इस देस लाडो’ के बाद मेघना मलिक टेलीविजन पर रह रहकर झलक दिखाती रही, मगर, उस किरदार में नजर नहीं आई, जो उनके दिल को छूता।

आखिर ‘दहलीज’ ने उनको एक बार फिर से मौका दे दिया, टेलीविजन के मार्फत अपने प्रसंशकों के रूबरू होने का।

Meghna Malik 2

‘दहलीज’ में दबंग रौबदार वकील की भूमिका निभा रही मेघना मलिक लंबे समय तक टीवी से दूरी बनाई रखी क्‍योंकि उनके टखने पर चोट आ गई थी। इस दौरान उनका वजन भी बढ़ने लगा था, क्‍योंकि चलना फिरना जो बंद हो गया था।

मगर, अम्‍मा जी तो अम्‍मा जी हैं, कहां मानती हैं। एक अंग्रेजी समाचार पत्र के अनुसार, इस दौरान मेघना मलिक ने यूट्यूब की मदद से तैराकी सीखी। धीरे धीरे जिम जाना शुरू किया, ताकि अपने पैरों पर वापस खड़ी हो सकें।

‘दहलीज’ में अम्‍मा जी आ चुकी हैं, मगर, वकील सुहसिनी सिन्‍हा की भूमिका में, मगर अम्‍मा जी का मानना है कि भूमिका बिलकुल वैसी है, जैसी अम्‍मा जी यानी मेघना मलिक को शूट करे।

अगर, आप ने अम्‍मा जी की वापसी नहीं देखी तो स्‍टार प्‍लस पर रात के साढ़े दस बजे देखें, अम्‍मा जी का नया रूप। देखिए कैसे वकालत पढ़ा रही हैं।