Tuesday, March 24, 2026
Home TV/OTT कपिल के कारण मीका की कुर्सी ख़तरे में!

कपिल के कारण मीका की कुर्सी ख़तरे में!

0
244

मुम्‍बई। कलर्स के शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ के जज मीका सिंह अचानक कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचते हैं और कहने लगते हैं कि कपिल शर्मा का शो नंबर है। ऐसा बोलने पर भी यदि विवाद न हो तो विवाद फिर कब होगा।

सब को पता है कि कलर्स और कपिल शर्मा के बीच रिश्‍ता अच्‍छा नहीं है, जिस दिन कपिल शर्मा का सोनी पर नया शो शुरू हुआ तो कलर्स ने बाजीराव मस्‍तानी प्रसारित की। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की जगह कॉमेडी नाइट्स बचाओ कलर्स ने जारी रखा।

mika singh 001
इस शो में नवजोत सिंह सिद्धू वाली जगह मीका सिंह को दी, और पंजाबी गायक मीका सिंह खुद कपिल शर्मा के शो में पहुंच गए।

कथित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मामला कानूनी नोटिस तक पहुंच चुका है। सूत्रों का मानना है कि कलर्स अब मीका सिंह को अपने शो से दूर रखेगा।

मगर, ऐसा भी तो हो सकता है कि मीका सिंह स्‍वयं शो को छोड़ने की फिराक में थे। जो भी हो, मगर ऐसे रिश्‍ते बिगाड़ कर जाना अच्‍छा नहीं।

mika singh 002
कोई संदेह नहीं कि मीका का समय अच्‍छा चल रहा है, लेकिन, वक्‍त तो भारी मेगास्‍टार अमिताभ बच्‍चन पर भी पड़ गया था।

चलो जो हुआ सो हुआ। अब मामला ठंडा पड़ना चाहिए और कलर्स मीका की जगह अब किस को फिट करेगा, इस पर भी गौर करनी होगी, कहीं उपासना सिंह ना आ जाए, सिद्धू बाजी को टक्‍कर देने के लिए।