Monday, March 23, 2026
Home Latest News नये फोटोशूट में कामोत्तेजक दिखीं टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय

नये फोटोशूट में कामोत्तेजक दिखीं टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय

0
374

मुम्बई। टेलीविजन जगत के सबसे लोकप्रिय चेहरों में शुमार टेलीविजन अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने नये फोटोशूट से कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया खाते पर शेयर किया है, जिनमें अदाकारा मौनी रॉय काफी कामोत्तेजक नजर आ रही हैं।

लोकप्रिय धारावाहिक नागिन से घर घर में अपनी अलग पहचान बना चुकी अदाकारा मौनी रॉय बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड डेब्यु करने जा रही है।

AMAVI

A post shared by mon (@imouniroy) on

रीमा कागती निर्देशित फिल्म गोल्ड की शूटिंग कई महीने पहले ही शुरू हो चुकी है। अक्षय कुमार और मौनी रॉय की तस्वीरें शूटिंग स्थल से वायरल भी हुई थीं।

हाल ही में ख़बर थी कि मौनी रॉय और मोहित रैना के संबंधों में कड़वाहट आ चुकी है और दोनों के रास्ते अलग अलग हो चुके हैं। लेकिन, दीवाली के मौके पर दोनों को साथ देखा गया, जो मौनी रॉय के प्रशंसकों के लिए राहत की ख़बर है।

AMAVI

A post shared by mon (@imouniroy) on

खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन के रूप में ‘Veni’, ‘Vidi’ और ‘Amavi’ लिखा। जानकारी के अनुसार इसका अर्थ क्रमश: मैं आई, मैंने देखा और मुझे पसंद आया।’