Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT नागार्जुन – एक योद्धा के पर्ल आंखों की समस्‍या से हुए परेशान

नागार्जुन – एक योद्धा के पर्ल आंखों की समस्‍या से हुए परेशान

0
1321

मुंबई। लोकप्रिय टेलीविजन शो ‘नागार्जुन-एक योद्धा’ में ‘नाग’ योद्धा अर्जुन का किरदार निभा रहे अभिनेता पर्ल वी पुरी को इस शो के लिए हरे रंग के मोटे लेंस पहनने को कहा गया है, जिसके चलते उन्हें आंखों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये लेंस खासतौर पर पर्ल के लिए बनवाए गए हैं और ये अन्य सामान्य लेंस की तुलना में अधिक मोटे हैं।

पर्ल ने बताया, ‘मैं रोजाना मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग करता हूं। हालांकि, हाल ही में चीजें गंभीर हो गईं, जब मुझे कम दिखने लगा। रोजाना कम से कम 12 घंटों तक ये लेंस पहनने की वजह से मेरी दृश्यता बहुत कम रह गई और मुझे दिखना लगभग बंद सा हो गया।’

pearl-v-puri

उन्होंने बताया, ‘मैं डॉक्टर के पास गया। उन्होंने मुझे रोजाना एक अंतराल के बाद आंखों में एक ड्रॉप डालने की सलाह दी है। इसके अलावा आखों में नमी और लागातार 12 घंटों तक लेंस न पहनने के लिए कहा है।’

उन्होंने कहा, ”नाग’ दिखना आसान नहीं है। लेकिन इन चुनौतियों के साथ संतुष्टि भी है। अर्जुन का किरदार निभा कर मैं सातवें आसमान पर हूं।’

टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस शो में निकितिन धीर और पूजा बनर्जी प्रमुख भूमिका में हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।