Tuesday, March 31, 2026
Home TV/OTT नौशीन अली सरदार टीवी पर जल्द लौटेंगी

नौशीन अली सरदार टीवी पर जल्द लौटेंगी

0
264

मुंबई। एकता कपूर के टेलीविजन धारावाहिक ‘कुसुम’ से मशहूर हुईं अभिनेत्री नौशीन अली सरदार जल्द ही टेलीविजन शो के साथ वापसी कर रही हैं। नौशीन ने बताया, “मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि जल्द ही मैं टीवी पर वापसी कर रही हूं, लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा बात करना नहीं चाहती।”

अगर सूत्रों की माने तो वह टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के शो के साथ वापसी करेंगी।

Nausheen Ali Sardar
छोटे पर्दे पर आदर्श ‘बहू’ का किरदार निभाने के बाद नौशीन ने ‘बिंद बनूंगा घोड़ी चढूंगा’ और ‘द एडवेंचर्स ऑफ हातिमस क्वीन रुडा’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।

नौशीन का मानना है कि वह अभी भी ‘ट्रैजिडी क्वीन’ की छवि में बंधी हुई हैं।

उन्होंने कहा, “मैं कॉमेडी के लिए उत्साहित हूं, लेकिन मुझे ट्रैजिडी क्वीन के किरदार मिलते हैं। लोग मुझे रोते हुए देखना चाहते हैं।”

टेलीविजन पर बदलाव के बारे में उन्होंने कहा, “भारत में टेलीविजन धीमे और स्थिरता से प्रगति कर रहा है।”

-आईएएनएस