Sunday, April 5, 2026
Home Latest News नवजोत सिद्धू मुश्‍किल में, द कपिल शर्मा शो पर छोड़े Vulgar Jokes

नवजोत सिद्धू मुश्‍किल में, द कपिल शर्मा शो पर छोड़े Vulgar Jokes

0
495

मुम्‍बई। ख़बर है कि द कपिल शर्मा शो को कथित Vulgar Jokes के साथ मजेदार बनाने के चक्‍कर में पंजाब सरकार के मंत्री और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू मुश्‍किल में फंस चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक गत शनिवार को प्रसारित हुए कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एपिसोड में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पर द्विअर्थी चुटकुले सुनाने का आरोप लगा है।

इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने पंजाब के मुख्य सचिव से संज्ञान लेने को कहा है।

बाकौल एडवोकेट एचसी अरोड़ा, किसी बड़े चैनल पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम दौरान एक मंत्री द्वारा इस प्रकार की द्विअर्थी भाषा का इस्तेमाल करना गलत है। इतना ही नहीं, इस तरह की अश्लील टिप्पणी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दंडनीय है।

एडवोकेट एचसी अरोड़ा के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू ने गत शनिवार द कपिल शर्मा शो पर परिणीति चोपड़ा और आयुष्‍मान खुराना, जो अपनी आगामी फिल्‍म मेरी प्‍यारी बिंदू के प्रचार के लिए शो पर आए थे, की मौजूदगी में ऐसे द्विअर्थी चुटकले कहे।