Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT एकता कपूर का प्रस्‍ताव ठुकराने के बावजूद नेहा पेंडसे चाहती हैं कि…

एकता कपूर का प्रस्‍ताव ठुकराने के बावजूद नेहा पेंडसे चाहती हैं कि…

0
273

मुंबई। बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के धारावाहिकों से अभिनय की शुरूआत करने वाली नेहा पेंडसे टीवी क्‍वीन के नाम से प्रख्‍यात एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने की इच्‍छा रखती है। भले ही, हाल ही में टीवी अभिनेत्री नेहा पेंडसे ने एकता कपूर के महत्‍वपूर्ण प्रस्‍ताव को अस्‍वीकार कर दिया था।

‘मे आई कम इन मैडम?’ में संजना की भूमिका निभाने वाली नेहा पेंडसे ने कहा, ‘मैं एकता कपूर के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्‍साहित हूं क्‍योंकि मैंने एकता के धारावाहिक के साथ अपने कैरियर की शुरूआत की थी और उनके कई धारावाहिकों में बाल-कलाकार के रूप में भी काम किया है।’

प्रस्‍ताव अस्‍वीकार करने के मामले में नेहा पेंडसे ने कहा, ‘मुझे कुछ पूर्व प्रतिबद्धताओं की वजह से उनकी आकर्षक पेशकश से मना करना पड़ा। हालांकि, मैं उनके साथ जल्द ही दोबारा काम करना चाहूंगी।’

गौरतलब है कि नेहा पेंडसे ने एकता कपूर के साथ ‘मानो या ना मानो’ और ‘कैप्टन हाउस’ जैसे धारावाहिकों में काम किया है। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे