Friday, April 3, 2026
Home TV/OTT Oh Sad! कॉफी विद करण में नहीं दिखेंगे कपिल शर्मा, ऐसा क्‍यों?

Oh Sad! कॉफी विद करण में नहीं दिखेंगे कपिल शर्मा, ऐसा क्‍यों?

0
279

मुम्‍बई। यदि आप स्‍टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा को करण जौहर के शो कॉफी विद करण में देखने के लिए उत्‍सुक हैं, तो आपके लिए एक बुरी ख़बर है कि कपिल शर्मा वाला एपिसोड प्रसारित नहीं होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉफी विद करण के निर्माताओं ने कपिल शर्मा वाले एपिसोड को प्रसारित नहीं करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसकी शूटिंग पहले ही मुकम्‍मल हो चुकी है।

ऐसा क्‍यों?

कहा जा रहा है कि यह एपिसोड अधिक रोचक नहीं था, हालांकि, विश्‍वास करना मुश्‍किल है। इसलिए निर्माताओं ने इसको प्रसारित ना करने का फैसला लिया।

कुछ मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि कपिल शर्मा और करण जौहर के बीच एक फिल्‍म अवार्ड समारोह दौरान किसी बात को लेकर अनबन हो गई है। इसके चलते इस शो का प्रसारण रोका गया है।

फिरंगी की शूटिंग तीसरे चरण में

वैसे अभिनेता कपिल शर्मा आज कल अपनी आगामी फिल्‍म फारंगी की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं, जिसकी तीसरे चरण की शूटिंग शुरू हो चुकी है।