Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT Omg! छह घंटों में तैयार होता है ब्रह्मराक्षस

Omg! छह घंटों में तैयार होता है ब्रह्मराक्षस

0
390

मुंबई। जी हां, टेलीविजन धारावाहिक ‘ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान’ में ब्रह्मराक्षस का किरदार निभा रहे पराग त्यागी को रोजाना छह घंटे तक मेकअप करना पड़ता है।

जी टीवी पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘ब्रह्मराक्षस- जाग उठा शैतान’ में राक्षस की भूमिका निभा रहे पराग त्‍यागी का कहना है कि अधिक मेकअप के साथ अभिनय करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है। मगर, टीव का समर्थन और रचनात्मक सहयोग उनके कार्य को थोड़ा सा सरल बना देता है।

Prag Tyagi

पराग त्‍यागी ने कहा, “मैं इस धारावाहिक को लेकर बहुत उत्साहित हूं और जो किरदार मैं निभा रहा हूं, वो अलग तरह का है। किरदार में ढलने के लिए बहुत-सी तैयारी और समय की जरूरत होती है। कृत्रिम मेकअप का इस्तेमाल किए जाने की वजह से अभिनय करना चुनौतीपूर्ण है।”

गौरतलब है कि मेकअप करने में लगभग 2 घंटे और 45 मिनट हटाने में लगते हैं। हर तीन घंटे के बाद मेकअप दोबारा किया जाता है। इसके चलते 12 घंटों की शूटिंग के दौरान पराग त्‍यागी को छह घंटे का समय केवल तैयार होने में ही लग जाता है। -आईएएनएस