Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT ‘कवच.. काली शक्तियों से’ में ऐसा होगा पवित्रा पुनिया का रोल

‘कवच.. काली शक्तियों से’ में ऐसा होगा पवित्रा पुनिया का रोल

0
373

मुंबई। अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने बताया कि वह टेलीविजन धारावाहिक ‘कवच.. काली शक्तियों से’ के साथ अलौकिक शैली में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं।

मेहुल व्यास के साथ पवित्रा पुनिया कलर्स शो के धारावाहिक में प्रवेश करेंगी, जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा। मेहुल व्‍यास भी इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

pavitra-puniya

पवित्रा ने कहा, ‘मैं बहुत रोमांचित हूं कि मुझे ‘कवच.. काली शक्तियों से’ जैसे शो के साथ अपनी यात्रा शुरू करने का मौका मिला।’

ये हैं मुहब्‍बतें अभिनेत्री पवित्रा पुनिया ने कहा, ‘मैं नाकारात्मक भूमिका में हूं, जो लालची है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।’

अपने नये किरदार को लेकर रोमांचित पुनिया आगे कहती हैं, ‘मेरे किरदार से शो में ट्विस्ट आने वाला है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगा।’ -आईएएनएस