Wednesday, April 29, 2026
Home Latest News पुरु छिब्बर ने छोड़ा धारावाहिक नामकरण, नलिनी नेगी कतार में!

पुरु छिब्बर ने छोड़ा धारावाहिक नामकरण, नलिनी नेगी कतार में!

0
508

मुम्बई। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला लोकप्रिय धारावाहिक नामकरण को पुरु छिब्बर ने अलविदा कह दिया है जबकि अभिनेत्री नलिनी नेगी छोड़ने वालों की कतार में हैं।

हाल ही में फिल्म भूमि में अहम भूमिका अदा करने वाले पुरु छिब्बर, जो धारावाहिक में केतन मेहता की भूमिका अदा कर रहे थे, कुछ समय से ब्रेक पर चल रहे थे। लेकिन, अब अभिनेता पुरु छिब्बर फिल्मकार महेश भट्ट के धारावाहिक नामकरण से अलग हो चुके हैं।

जारी एक बयान में अभिनेता पुरु छिब्बर ने कहा, ‘मैं धारावाहिक नामकरण को छोड़ चुका हूं। मैंने और धारावाहिक निर्माताओं ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया। मैं भविष्य में निर्माताओं के साथ काम करने के लिए तैयार हूं।’

छोड़ने का कारण बताते हुए पुरु छिब्बर ने कहा, ‘दरअसल, अभिनेत्री रीमा लागू की आकस्मिक मौत के बाद धारावाहिक एक अलग ट्रैक पर चला गया। ऐसे में मेरे किरदार के लिए धारावाहिक में अधिक संभावनाएं नहीं थी।’

उधर, एक मनोरंजन जगत से जुड़े पोर्टल ने सूत्रों से हवाले से बताया है कि धारावाहिक नामकरण में रिया की भूमिका अदा करने वाली नलिनी नेगी भी धारावाहिक से अलग होने का मन बना चुकी हैं। नलिनी नेगी ने कथित तौर पर निर्माताओं को इसके बारे में सूचना भेज दी है। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि धारावाहिक नामकरण 12 सितंबर 2016 को शुरू हुआ था। धारावाहिक नामकरण की कहानी दादी पोती की दुश्मनी के इर्दगिर्द घूमती है। नामकरण की मुख्य पात्र अवनी आशिष मेहता और आशा की पुत्री है, जिसको उसकी दादी दयावंती मेहता अपनाने से इंकार कर देती है क्योंकि अवनी की मां आशा मुस्लिम परिवार से संबंधित होती है।