Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT Get ready! मिल सकता है, राखी सावंत का दुल्‍हा बनने का मौका

Get ready! मिल सकता है, राखी सावंत का दुल्‍हा बनने का मौका

0
237

मुंबई। हाल ही में राखी सावंत की दोस्‍त पूर्व मॉडल सोफिया हयात ने इच्‍छा प्रकट की थी कि राखी सावंत शीघ्र विवाह कर लें। हालांकि, राखी सावंत को वैवाहिक जीवन शुरू करने की जल्‍दी नहीं है।

लेकिन, ऐसे में हैरान करने वाली बात तो यह है कि राखी सावंत जल्‍द ही अपना जीवन साथी खोजने के लिए राखी का स्‍वयंवर सीजन 2 लेकर आ रही हैं।

राखी सावंत ने कहा, ‘मैं अकेली खुश हूं। जब मैं बाबा रामदेव, नरेंद्र मोदी, सलमान खान और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को बिना शादी के देखती हूं तो खुद को भाग्यशाली मानती हूं।’

बात को विस्‍तार देते हुए राखी ने कहा, ‘अभी मेरी शादी का समय नहीं है। मैं सही व्यक्ति की तलाश में हूं, जो अमीर, मेहनती, सामाजिक और शक्तिशाली हो। ‘राखी का स्वयंवर’ के दूसरे सीजन के साथ मैं खुद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश करूंगी।’

गौरतलब है कि इससे पहले राखी सावंत ने 2009 में रियलिटी शो ‘राखी का स्वयंवर’ के साथ धूम मचा दी थी। इस दौरान राखी सावंत ने इलेश परुजनवाला को शादी के लिए चुना था। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए।

कुछ समय पहले ही राखी सावंत एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने इलेश को पैसों की वजह से चुना था। -आईएएनएस/फिल्‍मी कैफे