Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT पिता के साथ काम करके खुश रणविजय

पिता के साथ काम करके खुश रणविजय

0
335

मुंबई। एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘रोडीज’ के लिए विशेष रूप से जाने-जाने वाले अभिनेता रणविजय सिंह एक विशेष वीडिया के जरिए अपने पिता के साथ पहली बार कैमरे पर आने का मौका पाकर खुश हैं।

रणविजय अपने पिता लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंह के साथ पहली बार एक विशेष वीडियो में साथ नजर आएंगे।

ranvijay Singh

उन्होंने एक बयान में कहा, “मुझे पहली बार अपने पिता के साथ काम करने का मौका मिला है और इसे लेकर वह भी मेरे जितने ही उत्साहित हैं। मेरे मन में उनके लिए इज्जत दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, क्योंकि हमने साथ में शूटिंग करते वक्त धमाल किया।”

इस वीडियो क्लिप में रणविजय ‘रोडीज’ के अपने सफर और इसमें उनकी किसने मदद की, इस बारे में बताएंगे। (आईएएनएस)