Thursday, March 26, 2026
Home TV/OTT ‘जोधा अकबर’ का ‘सलीम’ बनेगा सुपरहीरो

‘जोधा अकबर’ का ‘सलीम’ बनेगा सुपरहीरो

0
714

मुंबई। टेलीविजन धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ के अभिनेता रवि भाटिया इंडोनेशियाई टेलीविजन श्रृंखला ‘सिंता डी लंगित ताजमहल’ (लव इन द एयर ऑफ ताजमहल) में एक सुपरहीरो के किरदार में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ शाहीर शेख भी होंगे।

भाटिया का कहना है कि वह अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी सीरीज में सुपरहीरो का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

ravi bhatia 001
रवि ने एक बयान में कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि मैं पर्दे पर पहली बार सुपरहीरो का किरदार निभा रहा हूं। मेरे किरदार के कई रंग हैं। इसमें मैं एक ऐसे राजकुमार के रूप में दिखाई दूंगा जो प्यार में डूबे होने से लेकर प्यार में ठुकरा दिया जाता है और फिर बुरा बन जाता है।”

यह विदेशी टेलीविजन सीरीज नौंवी सदी की मशहूर इंडोनेशियाई लोककथा ‘रोरो जोंगरंग’ पर आधारित है।

सीरीज का प्रसारण इंडोनेशिया और रूस सहित कई देशों में होगा। बताया जा रहा है कि इसे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में प्रसारित किया जाएगा। (आईएएनएस)