Monday, March 23, 2026
Home TV/OTT ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ की मेजबानी करेंगे रित्विक

‘सो यू थिंक यू केन डांस’ की मेजबानी करेंगे रित्विक

0
216

मुंबई । अभिनेता रित्विक धनजानी आगामी डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ अब इंडिया की बारी’ की मेजबानी करेंगे।

‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’, ‘ये है आशिकी’ और ‘नच बलिए 7’ जैसे शोज की मेजबानी कर चुके रित्विक शो का हिस्सा बनने के लिए खासा उत्साहित हैं।

रित्विक ने कहा, “मैं दुनिया के सबसे बड़े डांस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं, वैश्विक लोकप्रियता के अलावा, इस शो ने मुझे आकर्षित किया है।”

उन्होंने कहा, “अब तक मैंने कई तरह के डांस देखे हैं, लेकिन इसकी अवधारणा अलग है और मुझे यकीन है कि दर्शक इस शो से जरूर रोमांचित होंगे।”

Rithvik Dhanjani Aasha Negi

इस कार्यक्रम में मशहूर हस्तियों के जोड़े परीक्षकों का और दर्शकों का दिल जीतने के लिए नृत्य से संबंधित चुनौतियों की श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

‘सो यू थिंक यू केन डांस’ अब इंडिया की बारी’ में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस और बॉस्को मार्टिस निर्णायक मंडल के सदस्य होंगे।

शो का प्रसारण एंड टीवी पर होगा। (आईएएनएस)