Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT मां अंजू से रोहित रॉय का खास लगाव

मां अंजू से रोहित रॉय का खास लगाव

0
497

मुंबई। अभिनेता रोहित रॉय ने कहा कि उनका अंजू महेंद्रू के साथ खास लगाव है। वह धारावाहिक ‘स्वाभिमान’ से उनकी पहली मां हैं।

रोहित ने अपनी और अंजू महेंद्रू की एक तस्वीर साझा की, “कुछ रिश्ते जीवंत होते हैं। वह टीवी पर मेरी पहली मां थी। ‘स्वाभिमान’ की अंजू महेंद्रू को प्यार।”

 

rohit roy with anju mahendaroo

‘स्वाभिमान’ 1990 के दशक का लोकप्रिय धारावाहिक है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था और शोभा डे व विनोद रंगनाथ ने इसे लिखा था।

इसके अलावा रोहित रॉय अपने भाई रोनित रॉय के साथ फिल्‍म काबिल में ऋतिक रोशन को टक्‍कर देते नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनको विलेन की भूमिका मिली है। (आईएएनएस)