Monday, March 23, 2026
Home Latest News छोटे पर्दे पर इस धारावाहिक के साथ वापसी करेंगे अभिनेता संजय कपूर!

छोटे पर्दे पर इस धारावाहिक के साथ वापसी करेंगे अभिनेता संजय कपूर!

0
274

मुम्बई। 1990 के दशक में प्रेम, राजा, सिर्फ तुम जैसी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर जबरदस्त उपस्थिति​ दर्ज करवाने वाले अनिल कपूर के छोटे भाई और अभिनेता संजय कपूर छोटे पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने जा रहे हैं।

Sanjay Kapoor PR

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय कपूर इनदि​नों एक धारावाहिक की शूटिंग करने में व्यस्त चल रहे हैं, जो एक तुर्की टीवी सीरीज Ask I Memnu का ​भारतीय संस्करण है। इस धारावाहिक में संजय कपूर लीड भूमिका में नजर आएंगे।

हाल ही में इस धारावाहिक के एक शेड्यूल की शूटिंग गोवा में मुकम्मल की गई है और आगे की शूटिंग ​मुम्बई में की जा रही है। धारावाहिक का निर्देशन बंगाली फिल्मकार अभिजीत दास कर रहे हैं।

जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इश्क गुनाह नामक इस धारावाहिक में संजय कपूर दो बच्चों के पिता और विधुर व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जो एक युवा लड़की के प्यार में पड़ जाता है।

इससे पहले संजय कपूर को लगभग एक दशक पहले छोटे पर्दे पर करिश्मा कपूर के साथ करिश्मा : अ मिरेकल डेस्टनी में देखा गया था।

More News