Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT ‘नया अकबर बीरबल’ में अतिथि भूमिका निभाएंगी सरगुन

‘नया अकबर बीरबल’ में अतिथि भूमिका निभाएंगी सरगुन

0
194

मुंबई: अभिनेत्री सरगुन मेहता टेलीविजन इतिहास पर आधारित कॉमेडी शो ‘नया अकबर बीरबल’ में अतिथि भूमिका निभाते हुए एक रहस्यमयी मोड़
लाएंगी। सरगुन शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने इसे ‘ड्रीम सीक्वेंस’ करार दिया।

सरगुन ने कहा, “यह मेरे लिए एक ऐतिहासिक कॉमेडी में काम करने का खास अनुभव है। पहली बार दर्शक मुझे इस तरह के धारावाहिक में देखेंगे
और मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि इस पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। यह मेरे लिए ड्रीम सीक्वेंस जैसा था, क्योंकि मैं
अकबर-बीरबल की कहानियां सुनकर और पढ़कर बड़ी हुई हूं।”

टेलीविजन चैनल बिग मैजिक पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में सरगुन यक्श के रूप में नजर आएंगी, जो इस पूरी कहानी में बीरबल की बुद्धि को
चुनौती देंगी।

उन्होंने कहा, “इस कड़ी में, मैं काल्पनिक भूमिका निभा रही हूं जो बीरबल के बुद्धि को चुनौती देगी। अद्भुत टीम के साथ काम करने का अच्छा अनुभव
रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसका आनंद लेंगे।”

इस धारावाहिक में अकबर बीरबल के किस्से सुनाए जाते हैं। इसमें कीकू शारदा, विशाल कोटियान और डेलनाज ईरानी जैसे सितारे हैं।

सरगुन ने शुक्रवार को धारावाहिक की शूटिंग पूरी कर की। इसका प्रसारण 3 मार्च और 4 मार्च को होगा।