Thursday, March 26, 2026
Home Latest News इंतकाम एक मासूम का से वापसी करेंगी सविता प्रभुणे

इंतकाम एक मासूम का से वापसी करेंगी सविता प्रभुणे

0
1154

मुंबई। जी हां, पवित्र रिश्‍ता की सुलोचना बोले तो टीवी अभिनेत्री सविता प्रभुणे हिंदी सीरीयल जगत में तीन साल बाद वापसी करने जा रही हैं।

Savita Prabhune Jawai Vikat Ghene Aahe

जानकारी के मुताबिक सविता प्रभुणे जल्‍द ही लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक इंतकाम एक मासूम का से वापसी करेंगी, जो बदले की भावना पर आधारित है।

इस नये धारावाहिक में सविता प्रभुणे के अलावा अविनाश सचदेव, मानव गोयल और रिक्‍की पटेल जैसे कलाकार भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

इस बारे में बात करते हुए सविता प्रभुणे ने कहा, ‘बिलकुल, मैं तीन साल बाद टीवी सीरीयल इंतकाम एक मासूम का से हिंदी सीरीयल जल्‍द में कमबैक करने जा रही हूं।’

बता दें कि पिछले कुछ सालों से सविता प्रभुणे मराठी धारावाहिकों में काम कर रही हैं। इस दौरान सविता प्रभुणे ने जी मराठी के लोकप्रिय धारावाहिक जावई विकत घेणे आहे में अहम भूमिका निभाई।