Monday, March 30, 2026
Home TV/OTT ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में शक्‍ति करेंगी नीति मोहन की मदद

‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में शक्‍ति करेंगी नीति मोहन की मदद

0
467

मुंबई। लोकप्रिय डांसर शक्ति मोहन बच्चों के गायन पर आधारित रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया किड्स’ में अतिथि के तौर पर नजर आने वाली हैं।

शक्ति को ‘फैमिली स्पेशल’ एपिशोड में अपनी बहन और गायिका नीति मोहन का समर्थन करते देखा जाएगा। नीति मोहन इस कार्यक्रम में गायक शान और शेखर रावजियानी के साथ निर्णायक की भूमिका में हैं।

shakti mohan

शक्ति कार्यक्रम में महिला प्रतिभागियों के बहुमत को देखते हुए प्रसन्न हैं। वहीं इसमें केवल एक पुरुष प्रतिभागी है।

शक्ति ने एक बयान में कहा, “हर लड़की को बचपन से ही संघर्ष करना पड़ता है।”

उन्होंने कहा, “‘द वॉयस इंडिया किड्स’ ऐसा पहला कार्यक्रम है, जिसमें महिला प्रतिभागियों की संख्या ज्यादा है। मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। भारत और लोगों की सोच महिलाओं के प्रति बहुत बदल रही है।”

यह कार्यक्रम एंड टीवी पर प्रसारित होती है। -आईएएनएस