Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT अपनी नई भूमिका को लेकर उत्‍साहित हैं शरद केलकर

अपनी नई भूमिका को लेकर उत्‍साहित हैं शरद केलकर

0
240

मुम्‍बई। जैसे कि हमने पहले ही बताया था कि शरद केलकर लाइफ ओके पर जल्‍द प्रसारित होने वाले धारावाहिक में दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

अभिनेता शरद केलकर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं टेलीविजन धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब : महाराजा रंजीत सिंह’ में अतिथि भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं।’

शरद केलकर ने आगे ने कहा, ‘यह पहली बार है जब सिखों पर कोई धारावाहिक बन रहा है, इस वजह से मुझे इसमें दिलचस्पी है और इसी वजह से मैं अतिथि भूमिका मिलने पर भी इसके लिए सहमत हो गया। दूसरा यह दूरदर्शी परियोजना है।’

गौरतलब है कि इसमें शालीन भनोट, स्नेहा वाघ और सोनिया सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसमें शरद सिख योद्धा बंदा सिंह बहादुर की भूमिका में दिखेंगे। -आईएएनएस