Saturday, March 28, 2026
Home TV/OTT ‘मिशन सपने’ में नजर आएंगी सोनाक्षी, आलिया

‘मिशन सपने’ में नजर आएंगी सोनाक्षी, आलिया

0
368

Sonakshi Sinha 620x350मिशन ड्रीम्‍स के भारतीय संस्‍करण मिशन सपने की अंतिम किश्‍त में बॉलीवुड क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट नजर आएंगी।

हालांकि, प्रत्‍येक रविवार को 11 बजे प्रसारित होने वाले मिशन सपने की छह तारीख़ को प्रसारित होने वाली कड़ी में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा नजर आएंगी। इस शो में सोनाक्षी सिन्‍हा फूल विक्रेता बनेंगी एवं इससे होने वाली आमदनी वे रेड ब्रिगेड को देंगी।

एसबीएफ द्वारा निर्मित रियलिटी शो उन लोगों पर आधारित है, जो जीवन में कुछ हासिल करने के लिए अंत तक संघर्ष करते हैं।

Sonakshi Sinha 001 620x350जानकारी के अनुसार, कर्ल्‍स पर प्रसारित होने वाले इस शो में आलिया भट्ट 20 मार्च 2016 को नजर आएंगी जबकि 13 मार्च को अर्जुन कपूर नजर आएंगे। पिछले सेशन की समाप्‍ति सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की मेजबानी के साथ हुई थी जबकि शुरूआत रणबीर कपूर के साथ।

याद रहे कि मिशन सपने का यह दूसरा संस्‍करण है, जिसकी शुरूआत 17 जनवरी 2016 को विद्या बालन की मेजबानी के साथ हुई थी।

फोटो स्रोत :- colorstv.com/in/mission-sapne/