Wednesday, March 25, 2026
Home Latest News फिल्म ननकाना से पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखेंगे अभिनेता सुमित सचदेव!

फिल्म ननकाना से पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखेंगे अभिनेता सुमित सचदेव!

0
544

मुम्बई। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये हैं मोहब्बतें अभिनेता सुमित सचदेव पंजाबी फिल्म जगत में कदम रखने जा रहे हैं। सुमित सचदेव की पहली पंजाबी फिल्म ननकाना पंजाबी सुपर स्टार और गायक गुरदास मान के साथ आ रही है।

जानकारी के अनुसार सुमित सचदेव को अदिति शर्मा के सामने कास्ट किया है। सुमित सचदेव फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने जा रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इस किरदार से पूरी तरह सस्पेंस उठाने से इंकार कर दिया है।

अभिनेता सुमित सचदेव ने कहा, ‘यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब राजस्थान की सीमा पर जाना अच्छा अनुभव रहा है। मैं इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दर्शक फिल्म का खुली बांहों के साथ स्वागत करेंगे।’

गौरतलब है कि अगले साल वैसाखी के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ननकाना का निर्देशन मनजीत मान द्वारा किया जा रहा है जबकि फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी पूजा गुजराल और जितेंद्र शाह, जो मशहूर संगीतकार हैं, ने संभाल रखी है।