Wednesday, March 25, 2026
Home TV/OTT वायरल हुआ डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) के लाइव शो का यह...

वायरल हुआ डॉ. मशहूर गुलाटी (सुनील ग्रोवर) के लाइव शो का यह वीडियो

0
377

मुम्‍बई। भले ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हवाई यात्रा दौरान हुए विवाद के बाद से कपिल शर्मा और द कपिल शर्मा शो के संबंध नकारात्‍मक ख़बरें आ रही हैं।

लेकिन, इस बीच स्‍टैंडअप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, जो द कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी की भूमिका निभाते हैं, का एक नया वीडियो सामने आया है, जो असम के कोकराझार में आयोजित एक समारोह का है।

इस वीडियो को यूट्यूब पर अलग अलग चैनलों द्वारा अपलोड किया जा रहा है। लेकिन, अकेले ही यूट्यूब चैनल VIRAL Entertainment Town पर 22 मार्च 2017 को लाइव हुए इस वीडियो को लगभग 2,636,097 बार देखा जा चुका है, जो आंकड़ा कम नहीं है। असल में कपिल शर्मा के साथ विवाद होने के बाद सुनील ग्रोवर का यह पहला लाइव शो था।

गौरतलब है कि डिस्‍कवरी क्‍लब कोकराझार की ओर से 21 मार्च 2017 को सुकंझोरा बिचीमरी रोड़, कोकराझार में एक चैरिटी इवेंट हैंड टूवर्ड्स ह्यूमनिटी का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में सुनील ग्रोवर विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे थे।

Like करें  Filmi Kafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।